Sunday 02/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
पुरस्कार

पकड़ी रेंज में जंगली सूअर का अवैध शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

धरती पूर्वांचल की महराजगंज

पकड़ी (महराजगंज), 29 अक्टूबर 2025 पकड़ी रेंज के अंतर्गत धगरहवा प्रथम बीट में जंगली सूअर के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने मंगलवार को गश्त के दौरान शिकार कर ले जा रहे कुछ लोगों को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान टीम ने एक अभियुक्त को मय शिकार के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी जंगल और झाड़ियों का सहारा लेकर भागने में सफल रहे।गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद शिकार को विधिक कार्रवाई के लिए पकड़ी रेंज कार्यालय लाया गया, जहां शिकार का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। पकड़े गए अभियुक्त का नाम कन्हैया वर्मा निवासी पकड़ी नौनिया बताया जा रहा है।इस कार्रवाई में वन दरोगा विपुल कुमार मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, ब्रजेश चौहान, वन रक्षक दीपक साहनी, विक्रांत सिंह तथा दैनिक सुरक्षा कर्मी सूरज शामिल रहे।

Check Also
Close

[gtranslate]