पुरस्कार
अयोध्या धाम में 14 कोसी परिक्रमा सम्पन्न — बारिश और खराब मौसम में भी उमड़ा आस्था का सैलाब

धरती पूर्वांचल की अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम में 14 कोसी परिक्रमा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुके। अनुमानित 30 लाख से अधिक भक्तों ने भीगते हुए भी परिक्रमा पूरी की और प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा अयोध्या धाम गुंजायमान हो उठा।भारी बारिश के बीच श्रद्धालु छाता, बरसाती और गीले वस्त्रों में भी “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ परिक्रमा मार्ग पर चलते नजर आए। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और चिकित्सा के पर्याप्त इंतज़ाम किए गए थे, वहीं स्वयंसेवी संस्थाएं भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी रहीं।
