अन्य समाचार
जगदीशपुर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

धरती पूर्वांचल की धरमौली संवाददाता
परतावल से पुरैना मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जगदीशपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परतावल से पुरैना की ओर जा रही पिकअप जब जगदीशपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक मोड़ काटते हुए सामने आ गई। देखते ही देखते पिकअप ने बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।सूत्रों के मुताबिक मृतक के पिता का नाम झिनक बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर पुरैना और भिटौली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।