Sunday 02/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
पुरस्कार

अन्नप्राशन संस्कार में उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब

धरती पूर्वांचल की कतरी संवाददाता

शुक्रवार को पापांकुशा एकादशी माँ विंध्यवासिनी के शुभ अवसर पर समाजसेवी सुधीर चन्द्र पाण्डेय के पौत्र का अन्नप्राशन संस्कार विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुआ। छह माह के बालक को पहली बार अन्न ग्रहण कराने का यह पावन क्षण परिवारजनों के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का रहा।संस्कार में बाबा सुधीर चन्द्र पाण्डेय एवं बाबू अभिषेक पाण्डेय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ अन्नप्राशन कराया। परिवार ने श्री गणेश जी, मां विंध्यवासिनी और कुल देवताओं का आभार प्रकट करते हुए बालक के दीर्घायु, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर परिवार के सदस्य सुनीता पाण्डेय, पूजा पाण्डेय, अरुण दूवे, नीरा दूवे, प्रीति दूवे और सन्नी दूवे सहित अन्य परिजनों की उपस्थिति से माहौल हर्षोल्लासपूर्ण रहा। कार्यक्रम में सभी ने बालक को आशीर्वाद दिया और मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।संस्कार के बाद प्रसाद व भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें परिजनों व मित्रों ने आनंदपूर्वक भाग लिया। संस्कार का यह भावपूर्ण क्षण परिवारजनों के लिए सदा स्मरणीय रहेगा।

Check Also
Close

[gtranslate]