Wednesday 16/ 09/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यूपकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक अभियुक्त गिरफ्तारस्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रित
अन्य समाचार

नवरात्रि पर कन्या पूजन कर नारी शक्ति की किया आराधना

धरती पूर्वांचल की कतरारी संवाददाता

परतावल क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर भालुही में घर के मंदिर पर नवरात्रि के पावन अवसर पर समाजसेवी सुधीर चन्द्र पाण्डेय द्वारा कन्या पूजन और पांव पखारने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां भगवती के नवें स्वरूप ‘मां सिद्धिदात्री’ की विधिवत आराधना के बाद नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव के पांव पखारे गए। इन कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर तिलक, पूजन व भोजन कराया गया।सुधीर चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि नवरात्र नारी शक्ति की गरिमा, प्रतिष्ठा और सम्मान का पर्व है। देवी शक्ति का वास वहीं होता है जहाँ नारी का आदर होता है। उन्होंने बताया कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की उस परंपरा को जीवंत करता है, जहाँ बालिकाओं को देवी का स्वरूप मानकर पूजित किया जाता है।कार्यक्रम में शामिल स्थानीय लोगों ने भी कन्या पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कन्याओं को उपहार स्वरूप वस्त्र, फल और मिठाई भी भेंट की गई। कार्यक्रम के माध्यम से नारी सम्मान और भारतीय परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया। व्रती महिला सुनीता पाण्डेय व अभिषेक पाण्डेय।

Check Also
Close

[gtranslate]