Saturday 31/ 10/ 2026 

श्री श्री जन सेवा समिति 55 वर्षों से कर रहे है मां दुर्गा की मूर्ति स्थापनाहरियाली की ओर बढ़ते कदम: ग्रीन चौपाल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशमिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने संभाली विद्यालय की कमान, कुमारी संगम बनीं एक दिन की प्रधानाचार्यपुण्यतिथि पर याद किऐ गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अक्षयबर सिंहइलेक्ट्रिक वाहन समय की जरूरत, बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायकनिर्माण में अनियमितता को लेकर लोगों में आक्रोशस्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यू
महराजगंज

पुरैना-परतावल मार्ग पर 18 चक्का ट्रेला धू-धू कर जल उठा, ड्राइवर-खलासी बाल-बाल बचे, मालिक का चेहरा झुलसा

 

 

धरती पूर्वांचल की धरमौली संवाददाता

महराजगंज,पुरैना से परतावल मार्ग पर 24 सितंबर 2025 को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार में जा रहा 18 चक्का ट्रेला अचानक तकनीकी खराबी के चलते धू-धू कर जल उठा। कुछ ही मिनटों में वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्नि शमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में ट्रेला मालिक का चेहरा झुलस गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। गनीमत रही कि ड्राइवर और खलासी समय रहते बाहर कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के दौरान कई बार धमाके जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिससे आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

Check Also
Close

[gtranslate]