कुशीनगर
सर्विलांस सेल कुशीनगर की बड़ी सफलता

धरती पूर्वांचल की इंदरपुर कप्तानगंज संवाददाता
कुशीनगर पुलिस ने जनता को उनके खोए हुए 175 मोबाइल फोन वापस दिला दिए हैं। इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है।जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर सर्विलांस सेल और सोशल मीडिया सेल की टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने विभिन्न मोबाइल कंपनियों के कुल 175 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए और (06 सितम्बर 2025) उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए।
बरामद मोबाइल फोनों का विवरणः
VIVO – 46
REDMI – 30
REALME-28
OPPO-15
INFINIX-14
POCO-10
MOTOROLA – 09
SAMSUNG – 08
ONE PLUS – 06
TECHNO-04
IQOO-03
ITEL – 01
खोए हुए फोन को पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।
