Sunday 02/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
पुरस्कार

ग्राम सभा धरमौली में सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों का जीना मुश्किल, रास्ते को कहा जाने लगा “छोटी गंगा”

 

ग्राम सभा धरमौली के निवासी बारिश के मौसम में बुनियादी सुविधाओं के अभाव का दंश झेल रहे हैं। गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उत्तर टोला की ओर जाने वाला रास्ता, जो कुछ समय पहले तक उपयोग लायक था, अब पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। सड़क का एक छोटा सा हिस्सा छोड़ दें, तो बाकी भाग इतने खराब हालात में हैं कि न पैदल चलना संभव है, न किसी वाहन से गुजरना। यही कारण है कि गांव के लोग अब वैकल्पिक रूप से गांव के अंदर बनी बड़ी नहर के रास्ते आने-जाने को मजबूर हैं, जो बेहद असुरक्षित और जोखिमभरा है — खासकर रात के समय।

स्थानीय लोग इस जलभराव वाले रास्ते को अब “छोटी गंगा” कहकर बुलाने लगे हैं, जो हालात की गंभीरता को साफ दर्शाता है। बारिश होते ही सड़क पर गंदा पानी भर जाता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस ओर तुरंत ध्यान दे और जल निकासी की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ सड़क की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर करे, ताकि गांववाले सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

Check Also
Close

[gtranslate]