एएसपीएम पब्लिक स्कूल सुमेरगढ़ महाराजगंज के तत्वाधान स्वतंत्रता दिवस में आयोजित कार्यक्रम

धरती पूर्वांचल की कतरारी संवाददाता
79वे स्वतंत्रता दिवस के पावन मंगल बेला में एएसपीएम पब्लिक स्कूल सुमेरगढ़ महाराजगंज के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में झंडारोहण का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन कृष्ण मोहन सिंह उर्फ बबलू सिंह जी ने किया साथ में डायरेक्टर अम्बरीश मल्ल डायरेक्टर जयमाला मल्ल, उप प्रधानाचार्य अमित सिंह ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती जी के चित्र एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महात्मा गांधी व अक्षयबर सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई ।इस क्रम में सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं अतिथियों को बेच ,माल्यार्पण कर स्वागत किया गया अक्षयवर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर हरे कृष्ण सिंह एवं डॉक्टर संजय शुक्ला वरिष्ठ अधिवक्ता दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चंद्र पांण्डेय विशिष्ट स्वतंत्रता दिवसअतिथि के रूप में मौजूद रहे बच्चों ने कार्यक्रम में अपने प्रतिभा से चार चांद लगा दिए।बहुभाषी गीत पर आधारित सामूहिक गीत, राजस्थानी नृत्य,बच्चों के सामूहिक गीत,प्राची ने इंग्लिश में भाषण एवं फिरदौस ने हिंदी में भाषण दिए ।तत्पश्चात हमारे विशिष्ट अतिथि डॉक्टर हरे कृष्ण सिंह का उद्बोधन हुआ तत्पश्चात डायरेक्टर सर ने भी उद्बोधन में कहा कि हमें हमेशा अपनी स्वतंत्रता के लिय बलिदान देने खातिर तैयार रहना चाहिए।बच्चों को आशीष वचन से अनुग्रहित किया। कार्यक्रम का संचालन मनु एवं प्रीति तथा हसन रजा और कैश ने शानदार संचालन किया। कार्यक्रम का आभार प्रकट उप प्रधानाचार्य अमित सिंह ने किया।सभी शिक्षक बांधों का इस कार्यक्रम में सहयोग वंदना प्रार्थना और सभी के साथ खासकर प्रीति और मनुष्य द्वारा मंच का संचालन हसन और कैश के साथ सभी शिक्षकों की गरिमा में उपस्थित रही।शगुन,कशिश,अंजलि,पूजा चौधरी,पूजा जयसवाल,सुलेखा,मंजूषा,यूबी,राहुल,अनिल बिपिन ,दिनेश ,गौरव का योगदान सराहनीय रहा।
