Crime Newsपरतावल
नगर पंचायत परतावल में चोर सक्रिय अंडे की दुकान में चोरी

धरती पूर्वांचल की परतावल संवाददाता
नगर पंचायत परतावल के कप्तानगंज रोड पंचायत इंटर कॉलेज के सामने अंडे की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दुकान स्वामी दिनेश कुमार चौरसिया जो नगर पंचायत परतावल के रहने वाले हैं वह जब सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था और दुकान से नगदी ₹10000 रुपए और दो गट्टा अड़ा गायब थे सुबह सूचना देने के पश्चात स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।तथा संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है।