Wednesday 16/ 09/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यूपकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक अभियुक्त गिरफ्तारस्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रित
महराजगंज

जिलाधिकारी ने किया बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण, कार्यालय में हड़कंप

 

अपने–अपने पटल को व्यवस्थित करने में जुटे कर्मचारीजिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

धरती पूर्वांचल की निचलौल संवाददाता ,धीरज प्रजापति

महाराजगंज । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान वित्त लेखा कार्यालय, सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय सहित विभिन्न पटलों को देखा। जिलाधिकारी ने वित्त लेखाधिकारी कार्यालय से सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन संबंधी प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी ली और निर्देशित किया कि पेंशन प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से निस्तारित करें। सर्व शिक्षा अभियान के सन्दर्भ में सहायक वित्त लेखाधिकारी को शिक्षा मित्रों और अनुसेवकों के मानदेय के समय से मानदेय के भुगतान हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने डीसी एमडीएम को बच्चों को एमडीएम में फल उपलब्ध कराने और रसोइया वितरण के नियमित भुगतान करने का निर्देश दिया। उन्होंने न्यायिक वादों संबंधी फाइलों को भी देखा और आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव और पर्याप्त साफ–सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जो अभिलेख निष्प्रयोज्य हो गए हैं, उनका निस्तारण नियमानुसार सुनिश्चित कराएं ताकि कार्यालय को साफ–सुथरा रखा जा सके। उन्होंने सभी पटल सहायकों के पटल और कक्ष के बाहर नाम पट्टिका लगवाने का निर्देश बीएसए को दिया। जिलाधिकारी के बीएसए कार्यालय पहुंचते ही हड़कंप मच गया। सभी पटल सहायक और अन्य कर्मचारी अपने अभिलेखों को व्यवस्थित करने में लग गए। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पांडेय उपस्थित रहीं।

Check Also
Close

[gtranslate]