Wednesday 16/ 09/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यूपकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक अभियुक्त गिरफ्तारस्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रित
गोरखपुर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर IDA Sahjanwa Branch द्वारा योग शिविर का सफल आयोजन 

 

धरती पूर्वांचल की गोरखपुर संवाददाता

21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर IDA Sahjanwa Branch द्वारा Curry ONN (रूफटॉप) पर एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें शाखा के सदस्यों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस योग सत्र का संचालन जाने-माने योग गुरु डॉ. शोभित कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।कार्यक्रम के उपरांत IDA Sahjanwa Branch की ओर से ब्रांच के सेक्रेटरी डॉ राज कुमार सिंह, ज्वाइंट secretary डॉ ए रहमान ने डॉ. शोभित कुमार श्रीवास्तव को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शाखा की अध्यक्ष डॉ. शाल्वी कुमार और सचिव डॉ. राज कुमार सिंह ने योग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सहभागिता हेतु आभार व्यक्त किया।डॉ. शोभित ने भविष्य में एक विस्तृत और पूर्ण योग सत्र के आयोजन हेतु अपनी सहमति प्रदान की, जो निश्चित रूप से स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा।कार्यक्रम में डॉ सदाशिव जोशी,डॉ डब्लू रहमान डॉ हिमांशु कुमार सिंह, डॉ मनीष सिंह, डॉ पंकज आर्या डॉ शीला मिश्रा, डॉ सारिका जायसवाल और अन्य सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Check Also
Close

[gtranslate]