एएसपीएम पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में आयोजित 11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

धरती पूर्वांचल की कतरारी संवाददाता
एएसपीएम पब्लिक स्कूल सुमेरगड के तत्वाधान में आयोजित 11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।योग प्रशिक्षक मनु मिश्रा के द्वारा विद्यार्थियों को योग के आसान,प्राणायाम,के नियम सिखाए गए।छात्रों के स्मरण शक्ति के लिए ॐ का नाद,ध्यान मुद्रा,भ्रामरी,वृक्षासन ।आसान में सुखासन,वज्रासन, भ्रामरी,सेतुबंध आसन, अर्द्ध कटिचक्र आसन,हास्य योग,भुजंगासन,मकरासन, शवासन, आंखों के लिए भी योग क्रिया विधि बताई गई।
प्रधानाचार्या जयमाला मल्ल ने कहा कि योग से ही कार्य में कुशलता आती है।उप प्रधानाचार्य अमित सिंह ने कहा कि योग से ही हम निरोग रह सकते है।राहुल सर, यूबी सर,अनिल सर,गौरव सरदिनेश सर,विपिन सर,विवेक सर,एजाज सर, समीम सर,पूजा मैम,शगुन मैम,कशिश मैम,अंजलि मैम,मंजूषा मैम की उपस्थिति सराहनीय रही।