Sunday 02/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
पुरस्कार

हनुमान जयंती एवं स्पर्श एकेडमी के स्थापना दिवस पर अखण्ड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न

 

धरती पूर्वांचल की परतावल संवाददाता

स्पर्श एकेडमी में आयोजित श्रीरामचरित मानस पाठ का समापन 12 अप्रैल को हनुमान जयंती एवं संस्थान के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर पूर्ण विधि-विधान एवं हवन-आहुति के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन 11 अप्रैल से आरंभ हुआ था, जिसमें श्रद्धालुजन दो दिन तक अखण्ड रामायण पाठ में सम्मिलित हुए।समापन अवसर पर आयोजित भव्य प्रसाद वितरण में लगभग 500 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उपस्थितजनों ने न केवल प्रसाद ग्रहण किया, बल्कि संकटमोचन श्री हनुमान जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर पनियरा विधान सभा के विधायक श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के निदेशक, चिकित्सकगण, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व छात्र, अभिभावकगण, शुभचिंतक पत्रकार एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

स्पर्श एकेडमी के प्रबन्धक डॉ राज कुमार सिंह ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को नवपीढ़ी तक पहुँचाना है, जिसे उपस्थित सभी जनों ने सराहा।स्पर्श एकेडमी परिवार ने सभी आगंतुकों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।

Check Also
Close

[gtranslate]