Sunday 02/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
पुरस्कार

अक्षय कुमार सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह 

 

धरती पूर्वांचल की कतरारी संवाददाता

नटवा जंगल- महाराजगंज, दिनांक 21/03/2025 दिन शुक्रवार को अक्षयबर सिंह मेमोरियल पी॰जी॰ कॉलेज नटवा जंगल महाराजगंज में बी॰ए॰ तथा एम॰ ए॰ अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक श्री कृष्ण मोहन सिंह जी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं के भावी जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त की तथा प्राप्त शिक्षा को भविष्य में उपयोग करने का सुझाव दिया। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर अपनी बहुविध योग्यता एवं क्षमता का परिचय दिया। महाविद्यालय के निदेशक श्री अंबरीश मल्ल जी ने अपने सपनों को जीवंत रखने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ॰ हरे कृष्ण सिंह ने कहा की प्रत्येक छात्र में क्षमता एवं योग्यता पहले से विद्यमान है शिक्षा उस क्षमता को अभिव्यक्ति करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मेडल व उपहार प्रदान किए गए। महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. चंदन विश्वकर्मा रजनेश प्रताप सिंह, साधना चौधरी, श्वेता सिंह अन्नपूर्णा सिंह, शैलेश कुमार यादव व अन्य शिक्षकगण तथा कार्यालय अधीक्षक चंद्रशेखर मौर्य, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर संजय शुक्ल ने दी है।

Check Also
Close

[gtranslate]