Sunday 02/ 08/ 2026 

स्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किलकटहरा गांव के मुर्गी फार्म पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रितनगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्यों का निरीक्षणवन महोत्सव सप्ताह में ग्रीन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्पनव निर्मित सड़क और नाली निर्माण पर उठे सवालआंधी-तूफान से बिजली का पोल गिरा, दुर्घटना की आशंकाआईडीए सहजनवा शाखा द्वारा सीडीई एवं बेसिक इम्प्लांटोलॉजी कार्यक्रम का सफल आयोजन
अन्य समाचार

राम वनगमन देखकर दर्शकों की नम हो गयी आंखें 

चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश
टीकर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ के सातवें रात रामलीला कलाकारों द्वारा राम वनगमन  का सजीव मंचन किया गया जिसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गयीं ।
नौ दिवसीय महायज्ञ के सातवें रात्रि में रामलीला कलाकारों द्वारा सर्व प्रथम भगवान राम लक्ष्मण की आरती की जाती है ।आरती के बाद अयोध्या में महाराज दशरथ के दरबार का दृश्य दिखाया जाता है ।महाराज अपने बड़े पुत्र श्रीराम के राज्याभिषेक के लिए घोषणा करते हैं लेकिन यह बात देवताओं को अच्छा नहीं लगता ।देवताओं की सिफ़ारिश पर माता सरस्वती मंथरा को प्रेरित कर राजा की छोटी रानी कैकेई से दोनों वरदान मांगने के लिए कहती है ।जिसे सुनकर महाराज दशरथ को कोपभवन में जाना पड़ता है और रानी को दिए गए दोनों वचनों को पूरा करने के लिए राम को वनगमन के लिए कहना पड़ता है ।इन सभी दृश्यों को देखकर उपस्थित दर्शकों के आँखों में आंशू आ जाते हैं ।इस अवसर पर ग्राम प्रधान परसौनी अनिल जोशी, समाजसेवी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन लाल, राकेश मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह,अशोक पाण्डेय,प्रेम उपाध्याय,शैलेश पाण्डेय,दिनेश सिंह, गोरख भारती,आदि लोग उपस्थित रहे ।

Check Also
Close

[gtranslate]