Thursday 17/ 09/ 2026 

निर्माण में अनियमितता को लेकर लोगों में आक्रोशस्पर्श एकेडमी में हर्षोल्लास एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वपूर्व जनप्रतिनिधियों को विधायक-सांसद की भांति पेंशन देने की मांगस्पर्श एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसपकड़ी रेंज में 24 घंटे में मगरमच्छ ‘उर्वशी’ का सफल रेस्क्यूपकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक अभियुक्त गिरफ्तारस्पर्श एकेडमी में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईरचित राज सिंह ने NEET UG 2026 एवं JEE Main 2026 दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमानअक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां जंगल मे 25 तक करा सकेंगे एडमिशनबदहाल सड़क से वार्ड 12 के लोग परेशान, बरसात में पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दांत एवं मुख रोग का निशुल्क जांच शिविर


धरती पूर्वांचल की परतावल बाजार महराजगंज ,उत्तर प्रदेश

इंडियन डेंटल ऐसोसिएशन सहजनवा ब्रांच के तत्वावधान मे अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एशियन सहयोगी संस्थान गीता वाटिका ,जेल रोड में बच्चों एव समस्त कर्मचारियों के लिए दंत एव मुख समबन्धित निशुल्क जांच कैम्प का आयोजन गया, इस कैम्प का उदघाटन इंडियन डेंटल ऐसोसिएशन सहजनवा ब्रांच के सचिव डा राजकुमार सिंह द्वारा किया गया, कार्यक्रम के अध्यक्षता डा ममता अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा साल्वी कुमार एवं डा सुश्रेया तिवारी द्वारा किया गया। डा अर्पिता सिंह ,डा नीतू चौबे एव डा शीला मिश्रा द्वारा वहां उपस्थित सभी बच्चों एवं कर्मचारीयो को दंत एव मुख समबन्धित होने वाली बीमारियों प्रति जागरूक किया गया और इनके शुरुआती लक्षणों एव बचाव की जानकारी दी गई । डा अर्चना राठौड़ और डा पल्लवी सिंह ने सभी बच्चो को आईडीए सहजनवा ब्रांच की तरफ से डेंटल किट, स्टेशनरी किट एवं फलों का वितरण किया । आई डी ए सहजनवा ब्रांच के मीडिया प्रभारी डा हिमांशु सिंह ने जानकारी दी आई. डी.ए. सहजनवा ब्रांच के तत्वावधान में इस तरह के कार्यक्रम हर माह अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें दंत एवं मुख सुरक्षा समबन्धित जानकारी दी जायेगी जिसका लाभ गोरखपुर शहर वासियों को मिल सकेगा। इस कार्यक्रम में डा वी के सिंह ,डा डब्लयू रहमान, डा जे कुमार, डा आशीष कनौजिया का विशेष योगदान रहा । गगन सिंह राजपूत (इमोफॉर्म) का भी सहयोग रहा।

Check Also
Close

[gtranslate]